शिवाजी जयंती समारोह में नहीं होगा गोवा का नाटक
सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि सप्ताहभर के समारोह के दौरान पणजी से 40 किलोमीटर दूर कुडचडें में 'गालिन लोटांगन' नामक मराठी नाटक का मंचन होना था, जो अंधविश्वास समाप्त करने के सरकारी अभियान का एक अहम हिस्सा है। राज्य का सूचना एवं प्रचार विभाग इसका प्रायोजक था। लेकिन हिन्दू समूहों की आपत्ति के बाद इसे कार्यक्रम की सूची से हटा लिया गया है।
कुछ लोगों ने कुडचड़ें के कांग्रेसी विधायक श्याम सतारदेकर से नाटक के मंचन को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री दिगंबर कामत से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications