शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 142 अंक नीचे (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 47.59 अंकों की गिरावट के साथ 18,390.72 पर खुला। सेंसेक्स ने 18,457.90 के ऊपरी और 18,187.33 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से पांच शेयरों आरआईएल (2.98 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशन (1.49 फीसदी), स्टर्लाइट इंडस्ट्रीज (1.42 फीसदी), रिलायंस इंफ्रा (0.10 फीसदी) और टीसीएस (0.04 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में हीरो होंडा (3.36 फीसदी), एलएंडटी (2.65 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.59 फीसदी), जिंदल स्टील (2.48 फीसदी) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.39 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.20 अंकों की गिरावट के साथ 5,504.40 पर खुला। निफ्टी ने 5,519.45 के ऊपरी और 5,437.30 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 56.62 अंकों की गिरावट के साथ 6,602.56 पर और स्मॉलकैप 59.51 अंकों की गिरावट के साथ 8,061.75 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से दो सेक्टरों तेल एवं गैस (1.26 फीसदी) एवं उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.21 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (2.12 फीसदी), वाहन (1.93 फीसदी), बैंकिंग कम्पनियां (1.85 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (1.24 फीसदी) और धातु (1.16 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1125 शेयरों में तेजी और 1713 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 101 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications