स्वेज नहर से गुजरे ईरानी जंगी जहाज, इजरायल चिंतित (लीड-1)

ईरान को करीब तीन दशक बाद मिस्र के नियंत्रण वाले क्षेत्र से गुजरने की अनुमति मिली है। लेबनानी सुरक्षा बलों ने बताया कि मिस्र ने कुछ दिनों पहले ही ईरान को अपने नियंत्रण वाले स्वेज नहर क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दे दी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इनकी यात्रा में देरी हुई।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इजरायल ने ईरानी जंगी जहाजों को मिस्र से उसके नियंत्रण वाले स्वेज नहर क्षेत्र से गुजरने के लिए मिली अनुमति पर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "मैं सोचता हूं, आज हम देख सकते हैं कि हम कितने अस्थिर क्षेत्र में रह रहे हैं। ईरान हालात का अपने पक्ष में दोहन करना चाहता है। स्वेज नहर क्षेत्र से अपने जंगी जहाजों को ले जाकर उसने अपने प्रभाव में वृद्धि करने का प्रयास किया है।"

ईरानी नौसेना का हालांकि कहना है कि ये जहाज एक विशेष मिशन के तहत भूमध्य सागर जा रहे हैं। इसका मकसद अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में दुनिया के विभिन्न देशों के साथ दोस्ताना सम्बंधों को मजबूत करना और ईरान की ओर से दुनिया को शांति एवं सुरक्षा का संदेश देना है।

मेहर समाचार एजेंसी ने अल अलाम टीवी के हवाले से खबर दी है कि ईरान के दो जहाजों से एक का नाम खर्ग है, जिस पर 33,000 टन ईंधन है। दूसरा जहाज अलवंद है, जो 1,500 टन पेट्रोल लेकर यात्रा कर रहा है। खर्ग के चालक दल की संख्या 250 है और यह तीन हेलीकॉप्टरों को ढोने की क्षमता रखता है, जबकि अलवंद टारपीडो और मिसाइलों से लैस है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+