हत्या के बाद भड़का जन आक्रोश, थाने में लगाई आग
पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार रात मोहनिया के एक व्यवसायी सुनील जायसवाल की हत्या कर दी थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मोहनिया में राष्ट्रीय राजपथ संख्या-2 को जाम कर दिया तथा मोहनिया थाने पर हमला बोल दिया। घटना को लेकर मोहनिया बाजार पूरी तरह बंद है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आक्रोशित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाइर्ं, जिससे एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। गोलीबारी के बाद लोग और आक्रोशित हो उठे तथा उन्होंने कई निजी वाहनों को तोड़-फोड़ डाला व कुछ वाहनों को आग लगा दी। खबर लिखे जाने तक लोगों का हंगामा जारी रहा।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और वे मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेज दिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मोहनिया में स्थिति तनावपूर्ण, किंतु नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications