बिहार में कछुओं की महिला तस्कर गिरफ्तार
उन्नाव (उत्तर प्रदेश), 22 फरवरी आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार को पुलिस ने बिहार की एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 85 कछुए बरामद किए जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए।
कोतवाली शहर इलाके के मियापुर के पास पुलिस ने आशा मंडल (42) को कछुओं के साथ गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद राय ने संवाददाताओं को बताया कि महिला तस्कर बरामद कछुओं को लेकर कोलकाता स्थित अपने ग्राहक को आपूर्ति करने जा रही थी। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि वह पिछले कुछ सालों से कछुओं, सांप व अन्य वन्य जीवों की खाल और सीगों के अवैध व्यापार के धंधे में शामिल थी।
राय ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पकड़ी गई तस्कर बरामद कछुए कहां से लेकर आई थी। महिला के फरार साथियों की तलाश की जा रही है
पुलिस के मुताबिक बरामद कछुओं में कई जिंदा थे, जिन्हें वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications