लीबिया में बदलते हालात पर लगातार नजर : कृष्णा

संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने कहा कि लीबिया में हिंसक हो चुके हालात पर सरकार निरंतर नजर बनाए है। सरकार लीबिया में तैनात भारतीय राजदूत के संपर्क में है और उन्हें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि लीबिया में सभी भारतीय सुरक्षित हैं।

लीबिया में मजदूरों को मुहैया कराई जाने वाली सरकारी सहायता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। मजदूरों और गैर-मजदूरों में कोई फर्क नहीं किया जा रहा है।

लीबिया में चार दशक पुरानी मुअम्मार गद्दाफी की सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए सरकार ने एक समिति भी बनाई है। विदेश सचिव और प्रवासी मामलों के सचिव इसके सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+