न्यूजीलैंड भूकंप: शॉ का चहेता 150 साल पुराना गिरजाघर क्षतिग्रस्त(लीड-1)

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक बारबाडोस मार्ग पर स्थित क्राइस्टचर्च के ऐतिहासिक गिरजाघर का आधा हिस्सा गिर चुका है जबकि बाकी बचे हिस्से में भी दरारें आ गई हैं।

खबरों के मुताबिक इस ऐतिहासिक गिरजाघर का ऊपरी सिरा भी ढह गया है।

न्यूजीलैंड के बड़े शहरों में से एक क्राइस्टचर्च में मंगलवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकम्प आया था, जिसमें कम से कम 65 लोग मारे गए।

वेबसाइट 'हिस्टोरिक डॉट ओआरजी डॉट एनजेड' के मुताबिक रोमन कैथोलिक चर्च को मिली जमीन पर सर्वप्रथम वर्ष 1860 में लकड़ी का गिरजाघर बनाया गया था। बाद में वर्ष 1887 में इसी जगह पर क्राइस्टचर्च के बड़े गिरजाघर का निर्माण किया गया।

बाद में बढ़ती जनसंख्या को समायोजित करने के मद्देनजर गिरजाघर के लिए एक नई इमारत की आवश्यकता महसूस की गई और इसका डिजाइन तैयार करने का काम फ्रांसिस विलियम पीटर को दिया गया।

वेबसाइट के मुताबिक वर्ष 1901 में नई इमारत की आधारशिला रखी गई, जिसके निर्माण में 120,000 घन फीट इस्पात, 4,000 फीट कंकरीट के अलावा अन्य समानों की आवश्यकता पड़ी। यह इमारत वर्ष 1905 में बनकर तैयार हुई थी।

गौरतलब है कि मशहूर नाटककार जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने वर्ष 1934 में जब न्यूजीलैंड का दौरा किया था, उस समय उन्होंने इस गिरजाघर की तुलना इटली के पुनर्जागरणकालीन वास्तुकार फिलिपो ब्रुनेलेशी के कार्य से की थी।

क्राइस्टचर्च में स्थित इस मशहूर गिरजाघर को बेहतरीन चर्च वास्तुकला के उदाहरण के तौर पर गिना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस ।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+