प्रधानमंत्री ने फीके अंदाज में की जेपीसी की घोषणा: जेटली
राज्यसभा में विपक्ष के नेता जेटली ने कहा, "बयान निराशाजनक था। इस मामले को ज्यादा बेहतर तरीके से हल किया जा सकता था।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान से इस बात का संकेत मिला कि सरकार ने जेपीसी के गठन सहित जो भी कार्रवाई की है वह संसद बाधित होने के कारण की है।
जेटली ने कहा कि जेपीसी के गठन की घोषणा फीके अंदाज के बजाय गौरवपूर्ण तरीके से की जानी चाहिए।
सरकार ने मंगलवार को विपक्ष के लगातार दबाव के चलते 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच जेपीसी से कराने की मांग मंजूर कर ली।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दोनों सदनों में दिए बयान में जेपीसी की मांग मंजूर करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर लम्बे समय तक संसद में गतिरोध रहा है और सरकार बजट सत्र में बाधा नहीं चाहती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications