माली में भगदड़, 36 मरे
दुर्घटना 25,000 सीटों की क्षमता वाले मोदिबो कीटा स्टेडियम में एक ईमाम के भाषण के बाद हुई। ईमाम ने जैसे ही अपना धर्मोपदेश समाप्त किया और लोगों की ओर आशीर्वाद का हाथ बढ़ाया, सब उन्हें छूने की कोशिश करने लगे।
लोगों की इसी आपाधापी में भगदड़ मच गई, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बामेको के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications