उत्पीड़न की शिकार युवती ने आग लगाकर आत्महत्या की
क्वारसी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीया युवती की मंगलवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवती ने सोमवार शाम को खुद को आग लगी थी। करीब 60 फीसदी से ज्यादा जल गई युवती को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
क्वारसी थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही आमिर (20) ने सोमवार शाम को खेत से लौट रही युवती से बलात्कार की कोशिश की जिससे क्षुब्ध होकर घर आने पर उसने खुद को आग लगा ली।
मलिक ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 376, 511 और 306 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications