बिहार में बैंक से 12 लाख की लूट
पुलिस के अनुसार चार मोटर साईकिलों पर सवार होकर आए आठ अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक की हरदास शाखा पर धावा बोल दिया। इसके बाद वे बंदूक की नोंक पर पैसा लूटकर भाग गए।
अररिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मोहम्मद कासिम ने बताया कि बैंक अधिकारियों के मुताबिक लुटेरे करीब 12 लाख रुपये लूटकर भागे हैं। लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे एक बम विस्फोट कर भागने में कामयाब हो गए। उन्होंने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications