सीबीआई ने 2जी मामले में स्थिति रिपोर्ट सौंपी
इस मामले में जनता दल के प्रमुख सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक निजी शिकायत के जरिए दर्ज कराए गए मुकदमे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम. करुणानिधि को पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा के साथ 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में सह आरोपी बनाया है।
सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "राजा और घोटाले के अन्य सह आरोपियों पर सीबीआई की पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत में पहले ही मुकदमा चल रहा है, इसलिए इन्हें आपस में मिला दिया जाना चाहिए।"
गौरतलब है कि स्वामी 2जी घोटाले से जुड़े सभी मामलों को एक साथ मिलाने की अपील सर्वोच्च न्यायालय में पहले ही कर चुके हैं।
स्वामी ने डीबी रियल्टी के प्रबंध निदेशक और 2जी घोटाले में सहआरोपी शाहिद उस्मान बलवा पर निशाना साधते हुए कहा कि बलवा गुजरात के पालनपुर में स्थित एक निजी हवाईअड्डे के बी मालिक है।
इस मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश संदीप चड्डा आठ मार्च को अगली सुनवाई करेंगे।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने अपनी रिपोर्ट में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से देश को 1.76 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications