बिहार की चर्चा अब विकास के लिए होती है: चेतन भगत
पटना के दौरे पर आये भगत ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में तेजी से बदलाव हो रहा है। अब इस राज्य की चर्चा पिछड़ेपन के लिए नहीं बल्कि विकास के लिए की जाती है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार के लोग जागरुक होंगे तो तय है कि देश की तस्वीर बदल जाएगी। आज पूरे देश में बिहार की चर्चा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। बिहार के निवासियों के प्रति लोगों की सोच बदली है। उन्होंने बिहारी लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह काफी मेहनती होते हैं। आज यहां के लोग विकास की बात भी करते हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि यहां के युवा अपना रोल मॉडल चुनें।
भगत कहते हैं कि आम आदमी में बदलाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी जिम्मेदार बनेगा तो बड़े बदलाव भी सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि वह बिहार आकर बहुत खुश हैं। भगत पटना ऑरकेड बिजनेस कॉलेज (एबीसी) में व्याख्यान देने के लिए पटना आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications