हरियाणा में सड़क दुर्घटना, 3 मरे
जींद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के जींद में मंगलवार सुबह एक स्कूली बस और ट्रेक्टर-ट्राली के बीच टक्कर हो जाने से दो छात्रों और बस के चालक की मौत हो गई। इस हादसे में पांच छात्र घायल भी हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा किनाना गांव के निकट जींद-रोहतक मार्ग पर हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस हादसे में दो छात्रों और बस चालक की मौत हो गई जबकि पांच छात्र घायल हुए हैं। एक छात्र की हालत गम्भीर बनी हुई है।"
अधिकारी ने बताया कि संभवत: यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications