राजा के अनुरोध पर विचार करेंगी लोकसभा अध्यक्ष
संसद भवन के बाहर पत्रकारों के सवाल के जवाब में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "अनुरोध आने दीजिए .. हम इस पर विचार करेंगे।" इस बीच, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के लिए मंगलवार को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की घोषणा की।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में संलिप्तता के आरोप में सीबीआई ने दो फरवरी को राजा को गिरफ्तार किया था। दिल्ली की एक अदालत ने 17 फरवरी को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications