सम्मान के नाम पर सिपाही की हत्या
कपूरथला (पंजाब)। पंजाब में सम्मान के नाम पर एक 21 वर्षीय सिपाही की हत्या कर दी गई है। सिपाही जिस लड़की से प्रेम करता था, उसके पिता ने युवक की हत्या की।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी बलविंदर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था, उसने अपना अपराध स्वीकार लिया है।
सिपाही संदीप सिंह बाल्मीकि समुदाय से था और वह यहां स्थित छोलाधा गांव का रहने वाला था। वह लाख वारयां गांव की रहने वाली जाट लड़की करमदीप कौर से प्यार करता था।पुलिस के मुताबिक बलविंदर, संदीप के कथित नीची जाति के होने से इस रिश्ते के खिलाफ था।
पुलिस अधिकारी नरिंदर पाल सिंह ने बताया, "आरोपी ने सात फरवरी को संदीप का अपहरण कर लिया था। उसने उसकी हत्या कर उसका शव ब्यास नदी में फेंक दिया। हमारे खोज अभियान में शव का पता चला।"पुलिस ने बताया कि संदीप और करमदीप स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। संदीप ने पंजाब पुलिस में नौकरी मिल जाने पर 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी जबकि करमदीप स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।
संदीप अच्छा कबड्डी खिलाड़ी भी था और वह 14 फरवरी को मलेशिया में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाला था। जब उसका अपहरण किया गया, तब वह टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications