मोबाइल रिचार्ज करवाने निकले बच्चे की अपहरण के बाद हत्या
सिरसा। हरियाण के सिरसा जिले के पीर बस्ती मोहल्ले के निवासी मजदूर बलबीर सिंह के दस साल के बड़े बेटे दीपू की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दीपू के शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया, जहां रात भर सड़क के कुत्तों ने शव को नोच डाला।
बलबीर सिंह ने दीपू को शनिवार की शाम मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए भेजा था। दीपू उसके बाद से नहीं लौटा। बलबीर रात भर मोहल्लेवासियों को साथ लेकर कभी इस गली तो कभी उस गली बेटे की तलाश करता रहा। मगर वह अपने बेटे को नहीं ढूंढ़ पाया। सारी रात बेटे के इंतजार और तलाश में बड़ी मुश्किल से गुजरी। मां शांति भी बेटे की सही सलामती के लिए प्रभु से दुआ करती रही पर अनहोनी को कोई न टाल सका।
सुबह रविवार को बेटा तो मिला मगर मृत अवस्था में। दीपू का शव रविवार सुबह कुत्तों से नोंचा हुआ मिला था। शहर की गौशाला रोड पर मोहल्ला थेहड़ की पीरबस्ती की जहां फिरौती के लिए गौशाला मौहल्ले में रहने वाला जीतू नाम युवक ने बलबीर सिंह के दस वर्षीय बेटे हरदीप उर्फ दीपू का उस वक्त अपरहण कर लिया था जब वह शनिवार रात साढ़े आठ बजे अपने पापा का मोबाइल रिचार्ज करने गौशाला रोड पर एक दुकान की ओर जा रहा था।
हत्या के बाद जहां मां शांति का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं चार बच्चों के मजदूर पिता बलबीर को अब इस बात को लेकर अपने आप को कोस रहा है कि उसने अपने बेटे दीपू को मोबाइल रिचार्ज करने के लिए क्यों भेजा? अगर खुद ही चला जाता तो बेटे का न अपहरण होता और न उसकी हत्या होती।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications