गायिका 'देवी' ने कुलपति पर लगाया बदसलूकी का आरोप

गया। आजकल आये दिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले प्रकाश में आ रहे है। ताजा मामला नीतीश कुमार के गढ़ गया का है जहां एक भोजपुरी मशहूर गायिका देवी द्वारा जयप्रकाश विवि के कुलपति पर बदसलूकी का आरोप लगाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां भोजपुरी की मशहूर गायिका देवी ने जयप्रकाश विश्विद्यालय के कुलपति डा़ दिनेश प्रसाद सिन्हा पर बोधगया में एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वैसे कुलपति इस आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बता रहे हैं।

पुलिस के अनुसार देवी का आरोप है कि वह बोधगया में शुक्रवार की रात एक कार्यक्रम में भाग ले रही थीं। कार्यक्रम समाप्त होने वाला था, तभी कुलपति सिन्हा वहां कुछ लोगों के साथ नशे की हालत में पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम जारी रखने के लिए कहा। जब देवी ने इसका विरोध किया तो सिन्हा मंच पर चढ़ गए और उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और अभद्रता की।

पढ़े : बिहार की खबरें

इधर, सिन्हा इस घटना को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हैं। उन्होंने बताया कि वह उस कार्यक्रम में भाग ही नहीं ले रहे थे। उन्होंने कहा कि देवी के माता-पिता छपरा विश्विद्यालय के एक महाविद्यालय में कार्यरत हैं जो काफी दिनों से अनुपस्थित हैं। इन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सिन्हा का कहना है कि अपने माता-पिता को बचाने के लिए देवी ने यह आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उन्होंने देवी को कभी प्रत्यक्ष रूप से देखा भी नहीं है।

इस बीच गया के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात उन्हें देवी का एक फैक्स मिला, जिसमें कुलपति पर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+