कलैग्नार टीवी ने दस्तावेजों को नष्ट कर दिया : जयललिता
चेन्नई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) महासचिव जे.जयललिता ने रविवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के परिवार के नियंत्रण वाले कलैग्नार टीवी ने शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापे से पहले महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट कर दिया।
एक बयान में उन्होंने कहा, "सीबीआई ने अदालत में ब्योरा पेश किया है कि डायनामिक्स बलवा समूह ने कलैग्नार टीवी को 206 करोड़ रुपये का भुगतान किया और इस समूह का सम्बंध वांछित आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से है।"
जयललिता ने कहा, "इस टीवी में करूणानिधि की दूसरी पत्नी दयालु और पुत्री कनिमोझी सहित उनकी तीसरी पत्नी का 80 प्रतिशत अंशधारिता है। इतना सब कुछ जानने के बाद जांच एजेंसी गलती कर रही है।"
उन्होंने कहा कि कलैग्नार टीवी को संदेह करने से पहले सीबीआई को वहां छापा मारकर सभी दस्तावेजों को जब्त करना चाहिए था लेकिन जांच एजेंसी ने सामान्य जांच प्रक्रिया अपनाई जिससे उन्हें अपने बचाव में रणनीतियां बनाने का मौका मिल गया।
इंडो-एशिनय न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications