खेलों की तैयारियों में एक रुपया भी नहीं कमाया : कलमाडी
नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने रविवार को कहा कि यदि यह साबित हो गया कि उन्होंने खेल की तैयारियों में एक रुपया भी कमाया तो वह संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।
कलमाडी जो भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष भी हैं, अपने एक बयान में कहा, "मैं प्रमाणित कर सकता हूं कि खेलों की तैयारियों से मुझे एक रुपये का भी फायदा नहीं पहुंचा है और यदि यह साबित हो गया तो मैं संसद की सदस्यता छोड़ दूंगा।"
उन्होंने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों 2010 के सम्बंध में जो दुर्भावनापूर्ण अभियान मेरे खिलाफ चल रहा है उससे मैं काफी दुखी हूं।"
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में गत 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2010 तक हुए राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इन आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications