अपहृत मासूम मुक्त, आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिंडोरिया थाने के करैया गांव में रहने वाले अनिल सेन के चार वर्षीय बेटे आशुतोष का पारिवारिक करीबी कालू राम पटेल ने शनिवार को अपहरण कर लिया था। आरोपी ने अनिल सेन से फिरौती मे पांच लाख रुपये की मांग की थी।
हिंडोरिया थाने के प्रभारी प्रदीप सोनी ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि आशुतोष को पुलिस ने सागर जिले कम शाहनगर में दबिश देकर बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सोनी के अनुसार अनिल व कालू राम का वर्षो पुराना हैं। इन दोनों के बीच रकम के लेन देन को लेकर विवाद हुआ है। उसके बाद कालू राम आशुतोष को शनिवार को घुमाने के बहाने ले गया और नहीं लौटा।
अनिल सेन ने पुलिस को बताया था कि कालूराम उसके बेटे आशुतोष को छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये मांग रहा है। पुलिस ने कालू राम के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश कर 24 घंटों के भीतर आरोपी को दबोच लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications