रुईया समूह ने खरीदी जर्मनी की एक्युमेंट जीएमबीएच
डनलप इंडिया और फालकन टायर के मालिक रुईया समूह की पिछले तीन सालों में जर्मनी में यह तीसरी और यूरोप में चौथी खरीददारी है।
जर्मनी की कम्पनी को खरीदने के लिए पिछले साल अक्टूबर-नवम्बर में तीन अन्य कम्पनियां रुईया समूह से प्रतियोगिता कर रही थीं। उधर जर्मनी की कम्पनी ने 2008 में चार करोड़ यूरो का घाटा होने के बाद 2009 में दीवालिया घोषित होने के लिए आवेदन किया था।
एक्युमेंट उच्च स्तर के बोल्ट, स्क्रू, नट, आदि का निर्माण करती है।
रुईया समूह के अध्यक्ष पवन के. रुईया ने संवाददाताओं से कहा कि वह जर्मनी की कम्पनी में 40 लाख यूरो का निवेश करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications