यमन में 14 हजार भारतीय सुरक्षित

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां सोमवार को कहा, "लगभग 14,000 भारतीयों के यमन में सुरक्षित रहने की खबर है। मंत्रालय और सना में स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।"

यमन की राजधानी सना स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन (+967 711 880 938) शुरू की है। इसके अलावा मदद के लिए ई-मेल (हेल्पलाइन एट द रेट ईओआईसना.कॉम) भी किया जा सकता है।

मंत्रालय ने कहा, "भारती नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इस समय यमन की अनावश्यक यात्रा करने से बचें।"

गौरतलब है कि वर्ष 1978 से सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह को हटाने के लिए यमन के लोग कई दिनों से लगातार हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनों के दौरान अब तक 12 लोग मारे गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों एवं चिकित्सकों के अनुसार देश के दक्षिणी प्रांत की राजधानी अदन में पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को गोली मार दी। इसके बाद प्रदर्शन और तेज हो गया। 16 फरवरी से लेकर अब तक 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+