आत्मघाती हमले में फुटबॉल खिलाड़ी की मौत, 2 घायल (लीड-1)
फुटबॉल खिलाड़ी आबदी सलान मोहम्मद अली की इस हादसे में मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य फुटबॉल खिलाड़ी महमूद आमीन मोहम्मद और सईद अली मोहम्मद जीस इस हादसे में घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि फुटबॉल खिलाड़ी पुलिस प्रशिक्षण शिविर के पास फुटबॉल प्रशिक्षण पूरा कर बाहर सड़क पर टहल रहे थे।
पुलिस प्रशिक्षण शिविर में हुए इस आत्मघाती हमले में कम-से-कम 10 लोग मारे गए। आत्मघाती ने शिविर में एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया।
सरकारी अधिकारी अली इब्राहिम ने सोमवार को कहा कि आत्मघाती एक वाहन में सवार थे। उन्होंने वाहन शिविर के अंदर ले लिया और कई पुलिस अधिकारियों को घायल किया।
उन्होंने कहा कि विस्फोट बहुत बड़ा था, हालांकि इससे अधिक सम्पत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस ने कहा कि चार पुलिसकर्मी और छह नागरिक मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
किसी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले हालांकि इस्लामी चरमपंथी संगठन अल-शबाब पश्चिम समर्थित कमजोर सत्ता को पलटने के लिए इस तरह के विस्फोट को अंजाम देता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications