विश्व कप मैचों के अवैध प्रसारण पर रोक (लीड-1)
न्यायालय ने ईएसपीएन की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। कम्पनी ने अपनी याचिका में अवैध तरीके से सिग्नल चुराकर देश भर के केबल आपरेटरों द्वारा किए जा रहे मैचों के प्रसारण पर रोक लगाने की गुजारिश की थी।
आईसीसी विश्व कप-2011 का आयोजन भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। इसका प्रसारण ईएसपीएन, स्टार स्पोर्ट्स और स्टार क्रिकेट पर हो रहा है। ईएसपीएन विश्व कप का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है।
मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश गीता मित्तल ने कहा, "इस आदेश के बाद अगर कोई अवैध तरीका अपनाकर आईसीसी विश्व कप मैचों का प्रसारण करते हुए पाया गया तो उसे अदालत के आदेश की अवमानना का दोषी माना जाएगा। इसके लिए वह सजा का हकदार होगा।"
अदालत ने अपना यह आदेश शुक्रवार को सुनाया था लेकिन सोमवार को इसके बारे में जानकारी मिल सकी। न्यायालय ने इस सम्बंध में केबल ऑपरेटरों को अपनी स्थिति साफ करने को कहा है।
साथ ही साथ न्यायालय ने इस सम्बंध में केबल आपरेटरों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए ईएसपीएन को अवैध तरीके से प्रसारण कर रहे केबल आपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी इजाजत दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications