महंगाई दर घटी तो डीजल की कीमत पर से हटेगा नियंत्रण
रंगराजन वित्त वर्ष 2010-11 की आर्थिक समीक्षा जारी करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छह फीसदी महंगाई दर डीजल की कीमतों को मुक्त करने के लिए सही स्तर होगा।
पेट्रोल की कीमतों को पिछले साल जून में मुक्त किया गया था। डीजल को राजनीतिक रूप से संवेदनशील ईंधन माने जाने के कारण तब नियंत्रण मुक्त नहीं किया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में अत्यधिक तेजी आने के बावजूद पिछले कई महीनों से डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications