मैकडॉनल्ड का फ्रैंचाइजी करेगा 500 करोड़ रुपये का निवेश
इसके अलावा कम्पनी 2011 में 30 नए आउटलेट खोलने की योजना पर भी काम कर रही है।
मैकडॉनल्ड्स (दक्षिण-पश्चिम) के उपाध्यक्ष अमित जटिया ने कहा कि अगले तीन सालों में वे 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे और देश में अपनी मौजूदगी को दोगुना बढ़ाएंगे। इसके अलावा अब वे मैकडॉनल्ड्स का डेवलपमेंट लाइसेंस भी हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि 2011 में एचआरपीएल 30 नए आउटलेट खोलेगी, जो पिछले 15 साल में सर्वाधिक होगी।
दक्षिणी और पश्चिमी भारत में मैकडॉनल्ड्स बी. एल. जटिया परिवार की कम्पनी एचआरपीएल की साझीदारी में रेस्त्रां का कारोबार कर रही थी। हाल ही में मैकडॉनल्ड ने इस कारोबार में अपना हिस्सा एचआरपीएल को बेच दिया।
इसके बाद इस कारोबार में सिर्फ मैकडॉनल्ड का नाम रह गया है, जिसकी उसे रॉयल्टी मिलेगी। कारोबार पर एचआरपीएल का पूर्ण नियंत्रण होगा। मैकडॉनल्ड्स इसके कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएगी।
मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने 2010 में 33 नए आउटलेट खोले, जिनमें से दो-तिहाई दक्षिणी-पश्चिमी भारत में एचआरपीएल के माध्यम से खोले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications