महंगाई को लेकर सरकार गम्भीर है : पाटील (लीड-1)
पाटील ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
उन्होंने विभिन्न सरकारी कदमों का जिक्र करते हुए बताया कि कई वस्तुओं का निर्यात रोका गया है और कई वस्तुओं के आयात में ढील दी गई है।
उन्होंने कहा कि सरकारी कदमों का प्रभाव दिख रहा है और अनाज की कीमतों में स्थिरता आ गई है।
उन्होंने कहा कि वस्तुत: महंगाई में नवम्बर तक गिरावट आ रही थी, लेकिन बेमौसमी बरसात के कारण कुछ फसलों के बर्बाद होने के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने लगी। नई फसल आने के कारण हालांकि कीमतों में हो रही वृद्धि रुकी है।
उन्होंने कहा कि महंगाई का दीर्घकालिक समाधान करने के लिए उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है और राज्य सरकारें किसानों और आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकती हैं, क्योंकि इस कार्य का बहुत बड़ा हिस्सा उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications