तेलंगाना में 2 दिनों का बंद मंगलवार से

दो दिवसीय बंद से हैदराबाद तथा तेलंगाना क्षेत्र के नौ जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस दौरान पृथक राज्य के आंदोलन को आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।

बंद के कारण समूचे क्षेत्र में परिवहन सेवाएं बाधित हो सकती हैं। प्रदर्शनकारियों की योजना आंध्र तथा रायलसीमा क्षेत्र में बसों और ट्रकों को न चलने देने की है।

पुलिस ने बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए हाईअलर्ट जारी किया है। सोमवार को उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर हैदराबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सोमवार को उग्र छात्रों ने हैदराबाद के कई हिस्सों में रेलगाड़ियों में आग लगा दी और एक रेलवे स्टेशन पर लूटपाट की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने विधानसभा भवन तक जुलूस निकाला, फिर प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने हिंसक रूप अख्तियार करते हुए विश्वविद्यालयपरिसर के समीप स्थित जामिया उस्मानिया रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के कोच मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमएमटीएस) में आग लगा दी।

यह घटना तब हुई, जब विश्वविद्यालय परिसर में बेतरतीब ढंग से फैले सैकड़ों छात्रों की पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के साथ झड़प हो गई। परिसर से बाहर निकल रहे छात्रों को रोकने का प्रयास कर रही पुलिस पर छात्रों ने पथराव किया। जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रदर्शनकारियों के एक अन्य समूह ने नेकलेस रोड स्थित राजभवन के निकट एमएमटीएस रेलवे स्टेशन पर लूटपाट की। उन्होंने आरक्षण काउंटर में आग लगा दी, कम्यूटरोंे को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

इस घटना से कड़ी सुरक्षा वाले इलाके राजभवन के आसपास तनाव व्याप्त हो गया।

प्रदर्शन के दौरान लगभग 40 छात्रों को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस वाहन में ले जाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+