किशोरी का बलात्कार कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
जिले के मऊरानीपुर इलाके ने नई बस्ती मुहल्ले में रहने वाले 18 वर्षीय राहुल कुमार ने रविवार शाम कथित रूप से पड़ोस में रहने वाली किशोरी के घर में घुसकर उसका बलात्कार किया और फिर उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगी दी। घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेली थी।
मऊरानीपुर थाना प्रभारी रूद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि गंभीर रूप से झुलसी किशोरी की सोमवार शाम झ्झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिंह के कहा कि घटना के बाद से फरार आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications