फेसबुक के प्रशंसकों से मिले मलेशिया के प्रधानमंत्री
नजीब के ब्लॉग के अनुसार ट्विटर पर 80,611 लोग उनका अनुसरण करते हैं, जबकि फेसबुक पर उनके 5,66,805 प्रशंसक हैं। प्रधानमंत्री नजीब से मिलने वालों में भारतीय मूल के पी. कोमलवल्ली भी थे, जिन्होंने उन्हें 1960 के दशक की एक फोटोग्राफ भेंट की। इस फोटो में उनके पिता और प्रधानमंत्री नजीब के पिता साथ-साथ हैं। उन्होंने बताया कि दोनों स्वतंत्रता सेनानी थे और बहुत अच्छे दोस्त भी।
प्रधानमंत्री नजीब के पिता तुन अब्दुल रज़ाक हुसैन मलेशिया के दूसरे प्रधानमंत्री बने, जबकि कोमलवल्ली के पिता मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की सबसे बड़ी पार्टी मलेशिन इंडियन कांग्रेस के सह संस्थापक थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications