बिहार में बजट सत्र मंगलवार से
सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक को राज्यपाल देवानंद कुंवर सम्बोधित करेंगे जबकि 23 फरवरी को वित्त मंत्री मोदी आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने पिछले कार्यकाल में 2006-07 में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करने की शुरुआत की थी।
एक अधिकारी ने बताया कि बजट सत्र 30 मार्च तक चलेगा जिसमें 28 फरवरी से एक मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा होगी और उसे पारित किया जाएगा। जबकि तीन और चार मार्च को आय-व्यय के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद और मतदान होंगे।
मोदी विधानसभा में लगातार सातवीं बार बजट प्रस्तुत करेंगे। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बार आम बजट से स्थानीय निकायों का अलग बजट होगा। सरकार का मानना है कि इससे नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं की तंगहाली समाप्त करने तथा आम समस्याओं का तेजी से निपटारा हो सकेगा।
अधिकारी ने बताया कि इस दौरान वित्त विधेयक 2011, तृतीय अनुपूरक 2010-11, वार्षिक वित्त विवरणी की प्रस्तुति भी सदन में पेश की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications