अम्बुमणि रामदास के सहयोगी के घर सीबीआई छापा
सीबीआई इस छापे में मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी मेडिकल कॉलेज को अनुमति देने में उनकी भूमिका की छानबीन कर रही थी।
रामदास 2004-2009 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे। इस अवधि में मूर्ति उनके साथ विशेष ड्यूटी पर नियुक्त थे।
सीबीआई ने कॉलेज को अनुमति देने के मामले में मूर्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।
सीबीआई इस घर पर पिछले साल छापा मारने के लिए आई थी, लेकिन तब मूर्ति वहां नहीं थे। इसलिए सीबीआई ने इस घर को सील कर दिया था।
सोमवार को सीबीआई का दल मूर्ति के साथ यहां आया, जिसके बाद सील को तोड़ा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications