जब 'टिंकू जिया' पर जमकर थिरकीं उमा..
ग्वालियर में शनिवार को उमा भारती की बहिन की नातिन का उनके करीबी प्रीतम लोधी के बेटे के साथ ब्याह हो रहा था। पूरा माहौल उत्साह व उमंग से लबरेज था। गीतों की धुन पर हर कोई थिरक रहा था। तभी कुछ महिलाओं उमा भारती को घेर लिया और फिल्म यमला पगला दिवाना के गीत 'टिंकू जिया' की धुन उमा को इतनी भायी कि वह अपने को रोक न सकीं।
गीत और संगीत की धुन पर उमा भारती जमकर थिरकीं तथा इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने भी उनका भरपूर साथ दिया। इतना ही नहीं उनका बालसुलभ स्वभाव भी खुलकर सामने आ गया जब दूल्हे को उन्होंने दुलार किया।
उमा भारती को जानने वाले कहते है कि वह इच्छाओं को बांधकर नहीं रखती और यही कारण है वह ऐसा कुछ कर जाती हैं जो लोगों के लिए नया लगता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications