अफगानिस्तान में हवाई हमले में 6 की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अहमद जिया अब्दुलजई ने सोमवार को बताया, "नाटो के विमान से निकले एक रॉकेट ने गलती से एक घर को निशाना बना लिया। हमले में पति-पत्नी व उनके चार बच्चे मारे गए।" उन्होंने बताया कि हमले में तीन तालिबान लड़ाके भी मारे गए हैं।

पूर्वी प्रांत नांगरहार के खोगयानी जिले में रविवार देर रात यह हवाई हमला हुआ था।

राष्ट्रपति हामिद करजई के नाटो के हवाई हमलों की निंदा किए जाने के एक दिन बाद यह हमला हुआ। नाटो के हवाई हमलों में कथिततौर पर पड़ोसी कुनार प्रांत में करीब 50 नागरिक मारे गए थे।

नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने खोगयानी में हुए हवाई हमले की पुष्टि की है। आईएसएएफ का कहना है कि जांच में पता चला है कि इस कार्रवाई में दुर्घटनावश अफगानी नागरिक मारे गए और घायल हुए।

आईएसएएफ के बयान में कहा गया है, "कार्रवाई के बाद गठबंधन सेना ने देखा कि तीन वाहन एक स्थानीय अस्पताल पहुंचे हैं। बाद में वाहनों में बैठे लोगों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान उनके घर की छत गिर गई थी जिसकी वजह से मौतें हुईं।"

नाटो के ऑपरेशन केंद्र के निदेशक पैट्रिक हायन्स ने कहा है कि वे जांच कर रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई और भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा होने से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+