तेलंगाना : सड़क पर उतरे उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र
उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्यसमिति (जेएसी) के आह्वान पर छात्रों के प्रदर्शन और तनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। विधानसभा को भी चारों तरफ से घेर लिया गया था। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की वजह से विधानसभा भवन छावनी में तब्दील हो गया था।
पुलिस ने विधानसभा के साथ लगती सड़कों को भी बंद कर दिया था। किसी को भी विधानसभा परिसर की ओर जाने वाली सड़कों से गुजरने की अनुमति नहीं थी, जिसकी वजह से वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। यहां तक कि पैदल चलने वालों को भी विधानसभा के आसपास की सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं थी।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। इसके बावजूद लड़कियों का एक समूह सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए विधानसभा भवन के पास पुलिस नियंत्रण कक्ष तक पहुंच गया। 'जय तेलंगाना' का नारा लगाते हुए लड़कियों ने विधानसभा परिसर की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
प्रदर्शन के दौरान 40 छात्रों को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस वाहन में भेज दिया गया। पुलिस ने जेएसी को प्रस्तावित मार्च की अनुमति नहीं दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications