आरुषि हत्याकांड : तलवार दंपति इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचे
सोमवार को अदालत में दायर अपील में राजेश और नुपुर तलवार ने अपनी ही बेटी की हत्या के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में तलवार दंपति के वकील गोपाल चतुर्वेदी के प्रवक्ता गोपाल समित ने बताया कि अदालत इस पर बुधवार को सुनवाई करेगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने 9 फरवरी को उन पर हत्या, सबूतों के साथ छेड़छाड़ और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा चलाने का आदेश दिया था।
तलवार दंपति की वकील रेबेक्का जॉन ने नई दिल्ली में कहा, "हमने याचिका दायर कर दी है। अब यह कोर्ट के हाथ में है।" मामले को अदालत के अधीन बताकर उन्होंने इस पर कुछ और कहने से इंकार कर दिया।
इससे पहले सीबीआई अदालत के फैसले पर आश्चर्य जताते हुए उन्होंने कहा था, "सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले से हम सब अचम्भित हैं। कोई भी तथ्य राजेश तलवार को समन भेजने को उचित नहीं ठहरा सकता, लेकिन ऐसा किया गया है। हम इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।"
नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल की नौवीं की छात्रा आरुषि का शव 16 मई, 2008 को जलवायु विहार स्थित उसके आवास पर पाया गया था। इस मामले में पहले शक की सुई घरेलू नौकर हेमराज पर गई थी, लेकिन अगले ही दिन घर की छत पर उसका भी शव मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications