भोजपुरी गायिका का कुलपति पर अभद्रता का आरोप
पुलिस के अनुसार देवी का आरोप है कि वह बोधगया में शुक्रवार की रात एक कार्यक्रम में भाग ले रही थीं। कार्यक्रम समाप्त होने वाला था, तभी कुलपति सिन्हा वहां कुछ लोगों के साथ नशे की हालत में पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम जारी रखने के लिए कहा। जब देवी ने इसका विरोध किया तो सिन्हा मंच पर चढ़ गए और उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया व अभद्रता की।
इधर, सिन्हा इस घटना को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि वह उस कार्यक्रम में भाग ही नहीं ले रहे थे। उन्होंने कहा कि देवी के माता-पिता छपरा विश्विद्यालय के एक महाविद्यालय में कार्यरत हैं जो काफी दिनों से अनुपस्थित हैं। इन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सिन्हा का कहना है कि अपने माता-पिता को बचाने के लिए देवी ने यह आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उन्होंने देवी को कभी प्रत्यक्ष रूप से देखा भी नहीं है।
इस बीच गया के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात उन्हें देवी का एक फैक्स मिला, जिसमें कुलपति पर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications