शांतिपूर्ण और फलदायी सत्र की उम्मीद : मनमोहन (लीड-1)

इससे पहले शीतकालीन सत्र के दौरान 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले को लेकर कई दिनों तक हंगामा हुआ था और कोई महत्वपूर्ण कामकाज नहीं हो पाया था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "संसद का बजट सत्र काफी अहम होता है। संसद के दोनों सदनों में बजट पर चर्चा होती है और उसे पारित किया जाता है। हमें आशा है कि हम कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को भी पेश कर सकेंगे।"

संसद भवन के केंद्रीय सभागार जाते समय मनमोहन सिंह ने संसद के बाहर थोड़े समय के लिए रुककर संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा, "हमें आशा है कि सत्र शांतिपूर्ण और फलदायी साबित होगा।"

गौरतलब है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर संसद के पिछले सत्र में कोई महत्वपूर्ण काम नहीं हो सका था। नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) के मुताबिक इस घोटाले से देश को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ है।

उधर, सरकार ने विपक्ष की मांग पर सहमत होने का संकेत दिया है लेकिन उसने जेपीसी के स्वरूप को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है। इस मुद्दे पर मंगलवार को बहस होने की सम्भावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+