प्रधानमंत्री को फलदायी बजट सत्र की उम्मीद
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "संसद का बजट सत्र काफी अहम होता है। संसद के दोनों सदनों में बजट पर चर्चा होती है और उसे पारित किया जाता है। हमें आशा है कि हम कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को भी पेश कर सकेंगे।"
उन्होंने कहा, "हमें आशा है कि सत्र शांतिपूर्ण और फलदायी साबित होगा।"
गौरतलब है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर संसद के पिछले सत्र में कोई महत्वपूर्ण काम नहीं हो सका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications