बिहार में माध्यमिक परीक्षा बुधवार से
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में राज्यभर के लगभग 9.75 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें पटना जिले के करीब 56,000 परीक्षार्थी शामिल हैं।
इन परीक्षार्थियों के लिए पूरे राज्य में 1,329 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें पटना जिले में 87 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
राज्य के शिक्षा मंत्री पी़ क़े शाही ने सोमवार को बताया कि इस वर्ष परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र के उत्तर लिखने के लिए तीन घंटे, तथा प्रश्न पत्र को पढ़ने एवं समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
इधर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ए़ क़े पी़ यादव ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा की सारी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, सभी केन्द्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। नकल रोकने के लिए केन्द्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षा केन्द्रों की समय-समय पर निगरानी के लिए उड़न दस्ते भी बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications