महंगाई पर काबू पाना सरकार की प्राथमिकता : राष्ट्रपति
संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए पाटील ने कहा, "मुद्रास्फीति की समस्या और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों और कश्मीर घाटी में हिंसा चिंता का विषय रहा है।"
उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति विशेषकर बढ़ते खाद्य मूल्यों पर काबू पाने और सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार कदम उठाने को प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समुचित लाभ उन तक नहीं पहुंचना भी चिंता का विषय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications