राष्ट्रपति ने बजट सत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील ने सोमवार के संसद के बजट सत्र का उद्घाटन करते हुए पिछले वर्ष अगस्त में लद्दाख में बादल फटने से हुई 200 से अधिक लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की।
संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए पाटील ने कहा, "हम लद्दाख में बादल फटने से हुए नुकसान में वहां के लोगों के साथ हैं।"
उन्होंने हाल ही में महान संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। बजट सत्र 21 अप्रैल तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications