बलात्कार के आरोप में कनाडा में भारतीय गिरफ्तार

टोरंटो, 21 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा में भारतीय मूल के एक चिकित्सक और उसके सहयोगी को कथित तौर पर एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों अमिताभ चौहान ओर सुगांथन कइशनाथन की उम्र 32 वर्ष के आसपास है। दोनों को बीते सप्ताह गिरफ्तार किया गया और उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दी है।

पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीया महिला से दोनों होटल के एक बार में मिले थे और दोनों ने उसे करियर से जुड़ी सलाह देने की भी पेशकश की।

पुलिस का कहना है कि युवती के साथ दोनों व्यक्ति शहर में ही स्थित एक बार में गए और उन्होंने कथित तौर पर महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद दोनों महिला को लेकर होटल के कमरे में गए और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया।

चौहान टोरंटो के मैकमास्टर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कर चुका है। दूसरा आरोपी कइशनाथन टोरंटो के एक उपनगरीय इलाके मार्कहाम में चिकित्सक है।

उधर, चौहान के वकील ने रविवार को कहा, "मैं केवल इतना कह सकता हूं कि चौहान अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब समय आने पर अदालत में देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+