ट्यूनीशिया ने बेन अली के प्रत्यर्पण की मांग की
ट्यूनिश/पेरिस, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया ने सऊदी अरब से पूर्व राष्ट्रपति जिने अल-अबीदीन बेन अली के प्रत्यर्पण की मांग की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ट्यूनीशिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि बेन अली देश में कई गम्भीर अपराधों में शमिल रह चुके हैं।
ट्यूनीशिया में सरकार के खिलाफ कई सप्ताह तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद बेन अली 14 जनवरी को सउदी अरब फरार हो गए थे।
बेन अली की सत्ता से बेदखली ने मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीकी देशों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम किया।
ट्यूनीशिया की सरकार ने रियाद से यह भी कहा है कि जितान जल्दी सम्भव हो सके वह बेन अली के स्वास्थ्य के बारे में या फिर उनके सम्भावित निधन के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराए।
गौरतलब है कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि पूर्व राष्ट्रपति बेन अली गम्भीर रूप से बीमार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications