ईरान में दिख रही विरोध की नई लहर: रिपोर्ट

तेहरान, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र और ट्यूनीशिया के बाद अब ईरान के विभिन्न हिस्सों में सरकार विरोधी प्रदर्शन की लहर दिखाई दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को भी सड़कों पर प्रदर्शन किया और सुरक्षाबलों के साथ उनकी झड़पें हुईं।

समाचार चैनल अल-अरबिया के मुताबिक सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'फेसबुक' और 'ट्विटर' पर पोस्ट किए गए संदशों के मुताबिक रविवार को प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

तेहरान में एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत होने का समाचार है, लेकिन सरकार ने ऐसी खबरों से इंकार कर दिया है।

सरकारी न्यूज एजेंसी इरना के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशिमी रफसंजनी की बेटी फाजेह रफसंजनी को भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार चैनल अल जजीरा के मुताबिक फाजेह को हालांकि कुछ समय बाद ही रिहा कर दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय अभियान के तहत ईरान में तैनात मानवाधिकार संगठन का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए जिंदा कारतूस और आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया।

उधर, ईरान की सरकार विरोध प्रदर्शनों से निपटने की कोशिश कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+