यमन में प्रदर्शन जारी, अब तक 12 मरे

राजधानी सना में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की खबर है। उधर अदन शहर में लोकतंत्र समर्थकों पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में सोमवार को एक किशोर की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

समाचार चैनल अलजजीरा ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि खोर्माकसार जिले में पुलिस ने उस वक्त गोलीबारी आरम्भ कर दी जब वहां गश्त कर रहे सैनिकों पर प्रदर्शनकारी युवा पत्थर फेंक रहे थे।

ज्ञात हो कि यमन के नेतृत्व में परिवर्तन की मांग को लेकर लोग राजधानी सना सहित अदन और तेईज शहरों में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी से नाराज तथा मिस्र एवं ट्यूनीशिया में हुई क्रांति से प्रेरित यमनवासी राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सालेह पिछले 32 वर्षो से सत्ता पर काबिज हैं।

पिछले सप्ताह सालेह ने कहा था कि वह 2013 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रत्याशी नहीं होंगे।

लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध लगातार 11वें दिन जारी रखा। राजधानी सना में भी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की खबर है।

सना विश्वविद्यालय के बाहर 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की गई। यह कोशिश 50 सरकार समर्थकों ने की। शनिवार को विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों और साले समर्थकों के बीच गोलीबारी हुई थी।

प्रदर्शनकारी छात्र व युवा इस दौरान यह नारेबाजी करते सुने गए, "भविष्य की पीढ़ी के लिए गद्दी छोड़ो अली।"

इस दौरान एक सालेह समर्थक ने अपनी रायफल से भीड़ पर गोली चला दी लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ।

इब शहर में लगभग 1000 प्रदर्शनकारी फ्रीडम चौक पर जमे हुए हैं और अब तो उन्होंने शिविर बना लिए हैं।

इस बीच सालेह ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनावों में हार के बाद ही वह इस्तीफा देंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह 2013 के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

उन्होंने कहा, "यदि वे चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं तो उन्हें बता देना चाहता हूं चुनाव में हारने के बाद ही मैं इस्तीफा दूंगा।"

सालेह ने रविवार को विपक्ष के साथ खुला संवाद करने की पेशकश की थी। व्यापारियों और स्थनीय राजनीतिज्ञों के समक्ष दिए गए अपने एक भाषण में सालेह ने घोषणा की थी कि वह सभी 'वैध मांगों' को मानने के लिए तैयार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+