बंधक सुरक्षित, बातचीत जारी : गृह सचिव
बेहरा ने संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने जो भी मुद्दे उठाए हैं. हम उन सभी पर चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि बंधक सुरक्षित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह मामला जल्दी ही सुलझ जाएगा।"
बेहरा और पंचायती राज सचिव एस.एन. त्रिपाठी ने सोमवार को यहां राज्य गेस्ट हाउस में मध्यस्थों दंडपाणि मोहंती और शिक्षाविद जी. हरगोपाल व आर. सोमेश्वर राव के साथ दूसरे दौर की बातचीत शुरू की।
रविवार को कई घंटो तक चली पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी।
उल्लेखनीय है कि मलकानगिरी जिले के जिलाधिकारी आर. विनील कृष्णा और एक जूनियर इंजीनियर पबित्र मोहन माझी को नक्सलियों ने 16 फरवरी की शाम को अगवा कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications