कसाब से अपील करने को कहेंगे : वकील

मुम्बई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब की वकील फरहाना शाह का कहना है कि वह अपने मुवक्किल को मुम्बई पर हुए 26/11 के आतंकी हमले के मामले में सोमवार को आए बम्बई उच्च न्यायालय के मृत्युदंड के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की सलाह देंगी।

शाह ने कहा, "जब हम कसाब से मिलेंगे तो निश्चित रूप से उसे सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की सलाह देंगे।"

उन्होंने कहा, "फैसले की प्रति पढ़ने के बाद हम उसे निश्चित रूप से कुछ ऐसे बिंदु बता सकेंगे जिनके आधार पर वह अपील कर सके लेकिन हमारे लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उसे यह बात पता हो कि उसके पास अब भी एक मौका है और वह 30 दिन के अंदर अपील दाखिल कर सकता है।"

शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कसाब को बचाने की भूमिका बम्बई उच्च न्यायालय तक ही सीमित थी।

उन्होंने कहा, "अब यह निर्णय लेना उसके ऊपर है कि वह सर्वोच्च न्यायालय में अपील करना चाहता है या नहीं।"

वैसे शाह ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि मामला बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा था।

उन्होंने कहा, "मामला बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा था और हम कसाब को नहीं बचा सकते थे। मामले में कई खामियां थीं।"

विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय को न्याय की जीत व पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब के नाटक की पराजय बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+