रक्तचाप के बारे में अब मिलेगी अधिक स्पष्ट जानकारी
इसे ब्रिटेन में लीसेस्टर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों और सिंगापुर की चिकित्सा सम्बंधी उपकरण निर्माता कंपनी हेल्थ स्टेट्स ने संयुक्त रूप से बनाया है। वैज्ञानिकों के अनुसार नई तकनीक रक्तचाप के सम्बंध में अधिक विश्वसनीय और वस्तुनिष्ठ जानकारी मुहैया कराएगी।
अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार नया उपकरण हृदय के पास की धमनियों में दबाव मापने में भी सक्षम होगा। रिपोर्ट में लीसेस्टर यूनिवर्सिटी में चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर ब्रयान विलियम्स के हवाले से कहा गया है कि नई खोज एक ही दिन में पुरानी पद्धति का स्थान नहीं ले लेगी, लेकिन यह एक बड़ी उपलब्धि है।
रक्तचाप फिलहाल बांह के जरिये मापा जाता है। लेकिन हृदय के पास की धमनियों में दबाव को लेकर हमेशा इसका आकलन सही नहीं होता। नई तकनीक में हाथ पर एक ऐसा संवेदक लगाया जाएगा, जो धड़कन को रिकॉर्ड करेगा और उसके बाद कम्प्यूटर के माध्यम से वैज्ञानिक हृदय के पास की धमनियों में दबाव को भी साफ-साफ पढ़ पाएंगे।
हृदय और दिमाग के पास की धमनियों में दबाव को मापने वाले उपकरण के निर्माण की कामयाबी इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यहां अधिक रक्तचाप कई बार बड़े नुकसान का कारण हो सकती है। यह खासतौर पर युवाओं के लिए बेहद अहम है, जिनकी बाहों में मापा जाने वाला दबाव धमनियों के मुकाबले कहीं अधिक साबित हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications